माया ( भाग -9) जैसा कि मैने माया सीरीज के भाग 8 में बताया था कि एक बार यदि किसी का दिल टूट जाए तो उसके दिमाग़ में उसके दिल तोड़ने वाले के प्रति विचारों का एक स्थाई लूप बन जाता है और कई सालो बाद भी जब भी व्यक्ति नशे की हालत में होता है या अकेला होता है तो विचारों का वह स्थाई लूप ऐक्टिव मेमोरी में प्रकट होकर उस व्यक्ति को बहुत निगेटिव ऊर्जा देने लगता है और व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होने लगता है। मैने लिखा था कि साधारण सोच वाले व्यक्ति के लिए इस समस्या का कोई भी उपाय नहीं होता। लेकिन आध्यात्मिक सोच वाला व्यक्ति इस ऊर्जा से अध्यात्म की ऊँचाई छू सकता है लेकिन अधिकतर लोग आध्यात्मिक नहीं हो सकते और सांसारिक जीवन भी तो जीना है ऐसे व्यक्तियों के लिये कुछ उपाय है जिनसे वह इस समस्या से कुछ राहत प्राप्त कर सकता है जैसे:- 1. धोखा देने वाले को मन से पूरी तरह माफ़ करके उसे मन से आशीर्वाद दें कि जल्दी से जल्दी उसकी संतान उत्पन्न हो जाए। 2. सेक्स के संबंध में कोई मानसिक रूप से बुरी भावना ना पाले। क्योंकि प्रेम में धोखा खाये अधिकतर लोग सेक्स को बुरा मानने लग जाते हैं। आप ख़ुद ही देखो स्त्री पुरुष के सबंधों का मूल उद्देश्य सृष्टि में संतान उत्पन करना ही है। इस कारण ही स्त्री पुरुष में आकर्षण होता है , यदि आप इन सबंधों के मूल उद्देश्य को ही बुराई से जोड़ देंगे तो फिर कोई भी दूसरा स्त्री या पुरुष आपकी ओर आकर्षित नहीं होगा। जिस पुरुष या स्त्री में सेक्स की भूख होगी उसीका हार्मोनल सिस्टम अच्छा होगा, स्वास्थ्य अच्छा होगा। उसी को किसी का प्रेम मिलने की भरपूर संभावना होगी।अधिकतर ज़्यादा पढ़ी लिखी बड़ी आयु की लड़कियों और लड़कों में यही समस्या पाई जाती है वे सृष्टि के मूल उदेश्य से उल्टे चलते हैं वे सिर्फ़ पैसा, अच्छा करियर , अच्छे कपड़े रहन सहन को ही आकर्षण का कारण मानते हैं। जबकि ये चीजे आपकी ओर सिर्फ़ स्वार्थी लोगो और अपना कोई मतलब चाहने वाले व्यक्ति को ही आकर्षित करती है किसी प्रेम करने वाले व्यक्ति को नहीं। ये सारी चीजे सिर्फ़ बाहरी आवरण है जो पहली झलक में किसी को आपकी ओर आकर्षित करता है लेकिन मूल रूप से आकर्षण सिर्फ़ आपकी सेक्स की भूख कितनी है इससे निर्धारित होता है। 3. जिस व्यक्ति में सेक्स करने की क्षमता और इसकी भूख जितनी ज़्यादा होगी उस व्यक्ति को ही किसी अपोज़िट सेक्स के व्यक्ति से भरपूर प्रेम मिलने की संभावना होती है जबकि धन करियर फैशन से सिर्फ़ आपको अपना स्वार्थ चाहने वाले लोग ही पसंद करते हैं।जिस व्यक्ति ने सृष्टि के इस मूल उद्देश्य को समझ लिया उसके लिए दिल का टूटना और उसके कारण उत्पन समस्या कोई बड़ी बात नहीं होती। सेक्स की भूख के बाद दूसरी ज़रूरत होती है वैचारिक रूप से बैलेंस बनाना। उसके बाद धन सम्पति वैभव आता है। 4. मेरी बातें सिर्फ़ उन लोगो के लिए है जो अभी जवानी के दौर से गुज़र रहे हैं। यदि आप बड़ी आयु के हैं तो आपको मेरी बातें बुरी लग सकती हैं। और समय से पहले संन्यासी बने लोग भी इन बातों को बुरा कह सकते है लेकिन सृष्टि के इस नियम को नहीं झुठला सकते। इसलिए किसी भी व्यक्ति को यदि प्रेम की आवश्यकता है तो उसे उन हर कारण से दूर रहना चाहिये जिससे आपकी सेक्स करने की क्षमता या सेक्स की भूख कम होती हो जैसे नशे ,शराब ( शुरू में तो सेक्स की क्षमता बढ़ाती है लेकिन धीरे धीरे इसको बहुत कम कर देती है। ) , स्मोकिंग या टेंशन इन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिये। जिसने माया सीरीज के बाक़ी पार्ट नहीं पढ़ें है वे इस हैशटैग को क्लिक करके बाक़ी पार्ट सर्च करके पढ़ सकते हैं #माया_सीरीज_गोपाल_कपूर2
Comments (0)
Be the first to comment.