किसी भी लेवल या ग्लैंड या चक्र पर फोकस रहने की विधि बिना योग या बिना किसी गुरु के:- पार्ट वन जैसा मैने अपनी लेवल सीरीज के लेखों में लिखा है कि हमारी सात एंडोक्राइन ग्लैंड ही हमारे सातों चक्रों का प्रतिनिधत्व करती है। जब तक किसी बच्चे का अपना हार्मोनल साइकिल शुरू नही होता जैसे लड़की का मासिक धर्म और लड़के का वीर्य बनना, तब तक उस पर उसके माता , पिता या उसके गार्डियन के ग्रह काम करते हैं।वह सिर्फ चंद्रमा के प्रभाव में होता है। जैसे ही किसी बच्चे के अपने हार्मोनल सिस्टम काम करना शुरू करते हैं वैसे ही वह अपोजिट सेक्स की और आकर्षित होना शुरू होता है। मतलब उसका फोकस लेवल वन या टेस्टिस ग्लैंड या ओवरी ग्लैंड या मूलाधार पर फोकस हो जाता है। बॉयलॉजिक परिभाषा के अनुसार जीवन सिर्फ अपने को ग्रो करना और अपना वंश आगे बढ़ाने तक ही सीमित होता है। सिर्फ मनुष्य इससे थोड़ा ऊपर की सोच सकता है। इसीलिए जब तक कोई व्यक्ति संतान उत्पन करने की क्षमता रखता है वह तब तक जवान रहता है उसके बाद उसका शरीर बूढ़ा होने लगता है। इसीलिए जब तक कोई भी व्यक्ति लेवल वन पर फोकस होता है वह शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है एक जवान की तरह। अगर किसी को सिर्फ लेवल वन पर फोकस होना हो तो उसे स्त्री पुरष के आकर्षण में बंधे रहना चाहिए। लेकिन अगर इस लेवल पर फोकस्ड व्यक्ति को यह चीजें नहीं मिले तो वह डिप्रेशन या एग्रेशन का शिकार हो सकता है। उसे लो या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। लेवल दो पर कैसे फोकस बना सकते है इस पर मैं पार्ट दो में लिखूंगा।
Comments (0)
Be the first to comment.