क्या ज्योतिष के अनुसार विभिन्न धातुओं की अंगूठियां काम करती है या नही मेरी अपनी रिसर्च का निष्कर्ष:-- मैं 1988 से अपने ज्योतिष क्लाइंट्स के साथ मिल कर बहुत समय से एक रिसर्च कर रहा हूं जैसे ज्योतिष में हमे कई ग्रहों के उपाय के लिए विभिन्न धातुओं की अंगूठियां पहनने से कोई प्रभाव होता है कि नही। लेकिन बहुत से लोगो का कहना होता है कि हमने ये पहना वो पहना लेकिन कोई भी प्रभाव नहीं हुआ। लेकिन जब मैने ज्योतिष के अलावा कई और उपनिषदों, आयुर्वेद, वेद पुराणों का अध्ययन किया तो पाया की यह उपाय सटीक होते हैं परंतु देश काल परिस्थिति के अनुसार इनमे कोई भी आज तक परिवर्तन नही किया गया है जिससे ये उपाय आजकल के जीवन पद्धति के कारण कोई भी प्रभाव नहीं उत्पन करते। जैसे हमारे शरीर की विभिन्न एंडोक्राइन ग्लैंड्स के हार्मोन को विभिन्न धातुओं के ions से नियंत्रित किया जा सकता है जिससे हमारे सोचने की क्षमता और शरीर की क्षमता में परिवर्तन किया जा सकता है। इसलिए पुराने जमाने के हिसाब से ग्रह दशा देख कर विभिन्न धातुओं की अंगूठियों को पहना दिया जाता था। और आप देखें की पुराने जमाने में लोगों का खाना खाने का तरीका पूरा साउथ इंडियन स्टाइल से मिलता जुलता था लोग पूरा हाथ गंदा करके चाट चाट कर खाना खाते थे जिस से उन धातुओं के ions शरीर में जाते रहते थे। लेकिन आजकल लोग उस प्रकार से खाना नही खाते तो इन अंगूठियों को पहनने से कोई भी प्रभाव नहीं होता। पहले जमाने में बिल्कुल छोटे बच्चों को हाथ पांव में चांदी या कोई दूसरी धातु के घुंघरू वाले कड़े पहना दिए जाते थे या लॉकेट पहना दिए जाते थे तब बच्चों को बहुत साफ सफाई के साथ नही रखा जाता था और बच्चे इन कड़ों या लॉकेट को बार बार मुंह में डाल कर चाटते रहते थे। लेकिन आज के जमाने में यह अंगूठियां या कड़े या लॉकेट पहनना ऐसा ही हो चुका है जैसे आपको बुखार हो और paracetamol की गोली बांध कर गले में लटका कर सोचें की इससे बुखार उतर जायेगा। मैं इसके बजाए लोगों की जन्म कुण्डली और ग्रह दशा के आधार पर विभिन्न धातुओं के बर्तनों के इस्तेमाल करने को कहता हूं और मैने देखा की मेरे कुछ क्लाइंट्स की काफी स्वास्थ्य संबधी समस्याएं हल हुई हैं। जैसे मेरे एक परिचित के बेटे की बचपन से आने वाली नकसीर की समस्या हल हुई। लेकिन अब मुझे देखना है की यह हल कब तक काम करता है। इसी प्रकार से कई लोगों की समस्या सिर्फ ओमेगा 3 या मछली की गोली खाने से हल हुई। मैं अपनी इस प्रकार की कई और बाकी रिसर्च पर काम कर रहा हूं कई सालों से। लेकिन इस प्रकार की रिसर्च में स्टाफ और धन की आवश्यकता होती है। लेकिन ज्योतिष से ईमानदारी से बिना ठगे पैसा कमाना बहुत ही मुश्किल कार्य है। जब तक लोगों को ठगा नही जाए चाहे आधुनिक चिकित्सा पद्धति में चाहे ज्योतिष में तब तक लोग प्रॉपर फीस देने को भी तैयार नहीं होते। लेकिन मैं ज्योतिष को पूरी तरह से वैज्ञानिक रूप में स्थापित करना चाहता हूं इसलिए मैं नही चाहता की किसी प्रकार की ठगी से इन विधियों को बदनाम किया जाए। इसके लिए चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े। जो बातें मैं बिल्कुल साधारण रूप से वैज्ञानिक तरीके से बता देता हूं अगर इन्ही बातों को चमत्कार के रूप में पेश कर दिया जाए तो लोग मूर्ख बन कर लाखों रुपए लूटा सकते हैं।
Comments (1)
Kya Silver Chain Lagane se Gusse Ko or Graho Ko Cantrol Kiya Ja Sakta hai....?